Thursday 16 February 2017

Rheumatoid Arthritis




जब किसी व्यक्ति के हाँथों, पैरों या शरीर के अन्य जगहों के जोड़ो में समस्या होती है जैसे दर्द, सूजन, जकड़न, उपास्थियों में व्रद्धि इत्यादि होती है, तब उनके Physician Doctor उनको R.A. test कराने की सलाह देते है।

R.A. (Rheumatoid Arthritis) एक आटो इम्यून डिसीस (Auto Immune Disease) है। जब शरीर का immune mechanism (प्रतिरक्षित प्रक्रिया) किसी कारणवश बिगड़ जाता है तब वह सामान्य अंगों के खिलाफ antibody बनाने लगती है जिससे R.A. आदि रोग उत्पन्न हो जाते है। इसे Auto Immune Disease कहते है। कुछ cases में R.A. आनुवंशिक तौर पर पायी जाती है।

R.A. Test By Slide Method –

यह टेस्ट agglutination टेस्ट जैसे है। इसमें आटो एन्टीबाडी स्वयं के एन्टीजन के खिलाफ कार्य करता है। R.A. में रोगी के सीरम में लगभग 80% तक immunoglobulin “M” पाया जाता है


प्रयुक्त Reagent Kit – 
 इसमें 3 तरह के reagent होते है

1)      Rheumatoid Factor Antigen Latex Gamma Globulin (White Cap Bottle)
2)      Positive Control (Red Cap Bottle)
3)      Negative Control (Green Cap Bottle)




अन्य सामग्री –

1) Black color  के सर्कल वाले स्लाईड
Slide
2) मिक्सिंग स्टिक

3) Plastic के ड्रापर या पास्चर पिपेट

4) सैम्पल (सीरम)

विधि-
 
      1)      सबसे पहले सभी Reagent को कमरे के तापमान पर लाने के लिए फ्रीजर से बाहर निकाल कर कुछ समय तक रखते है।
     
     2)      अब प्लास्टिक के ड्रापर का इस्तेमाल करके 1st सर्कल में एक बूँद सीरम डालते है।

     3)      फिर 2nd सर्कल में पाजिटिव कन्ट्रोल और 3rd सर्कल में निगेटिव कन्ट्रोल की एक-एक बूँद डालते है।

      4)      अब तीनों सर्कल में Rheumatoid Factor Antigen Latex Gamma Globulin की एक-एक बूँद डालते है और मिक्सिंग स्टिक की सहायता से इन्हे सर्कल में फैलाते है।

     5)      2-3 मिनट बाद Agglutination Reaction चेक करते है और फिर  Reaction के आधार पर टेस्ट का परिणाम देते हैं  

Procedure of R.A.

  प्रेक्षण (Observation)-

  1)      यदि 1-2 मिनट में agglutination reaction दिखलाई देने लगे तो Test Strongly Positive है अर्थात रोगी को बहुत प्रभावी Rheumatoid Arthritis है

      2)      यदि 2 मिनट या और अधिक समय में agglutination reaction दिखलाई देता है तो Test Weakly Positive है अर्थात रोगी को शुरुआती तौर पर Rheumatoid Arthritis है

     3)      यदि agglutination reaction दिखलाई नहीं देता है तो Test Negative है अर्थात रोगी को Rheumatoid Arthritis नहीं है

Slide Observation 1st Negative, 2nd Weakly Positive, 3rd Strongly Positive

धन्यवाद 
      

     हमारे नए पोस्ट  की  जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे  ब्लॉग को   follow  करें  जिसके लिए आपको फॉलो के बटन पर  क्लिक करना होगा तो जल्दी से क्लिक करें ।  

1 comment: