Saturday 29 April 2017

Widal Test




Widal Test एक Agglutination Test है। इसकी खोज सन् 1896 ई0 में Sir, Georges Ferdinand Widal ने की। इस टेस्ट में Salmonella Species (ग्राम निगेटिव बेसिलाई) को Detect करते है। जिसके कारण Enteric Fever हो जाता है और इस Enteric Fever के अंतर्गत Typhoid and Para Typhoid Fever आता है। 
Salmonella 


Acute Typhoid Fever में “O” Agglutinins 6-8 दिनों के बाद detect होते है तथा “H” Agglutinins 10-12 दिनों के बाद detect होते है

Endemic Typhoid Fever में Salmonella Antibody 1st week के end में Human Serum में थोड़े थोड़े उपस्थित होने लगते है और  3rd Week तक ये आसानी से Human Serum में detect होते है

Methods –
Slide Qualitative Test
Slide Quantitative Test
Test Tube Quantitative Test

Requirement –

  1. Widal Test Kit


Widal Test Kit



  • S.Enterica serotype Typhi O
  • S.Enterica serotype Typhi H
  • S.Enterica serotype Para Typhi AH
  • S.Enterica serotype Para Typhi BH
  • Positive Control
  • Negative Control
  2. Slide for slide method
 3. Test Tube for test tube method
 4. Test Tube Stand
 5. Incubator
 6. Normal Saline
 7. Graduated Pipette
 8. Applicator Sticks
 

Slide Qualitative Test –

  1. सबसे पहले widal test kit के reagents को कुछ समय के लिए refrigerator से बाहर निकाल कर रखते है ताकि reagents room temperature पर आ जाए।
  2. अब एक सफेद colour की multicircle वाली slide लेते है और उसे cotton से साफ करते है।
  3. अब स्लाइड के पहले circle में S. Typhi O और दूसरे circle में S. Typhi H antigen की एक एक बूँद डालते है। 
  4. अब स्लाइड के तीसरे circle में S.Para Typhi AH और चौथे circle में S. Para Typhi BH antigen की एक एक बूँद डालते है।
  5. अब स्लाइड के पाँचवे circle में Negative Control और छठे circle में Positive Control की एक एक बूँद डालते है।
  6. अब स्लाइड के पहले circle से लेकर चौथे circle में Human Serum की एक एक बूँद डालते है।
  7. अब स्लाइड के पाँचवे circle में और छठे circle में H Antigen की एक एक बूँद डालते है।
  8. अब स्लाइड के सभी circle को अलग अलग Applicator Sticks की सहायता से mix करते है और कुछ समय के बाद Agglutination Reaction check करते हैं।

Result –
Positive Agglutination Result

  • यदि Agglutination Reaction दिखलाई पड़ता तो Test Positive है जिसका मतलब है कि व्यक्ति को Typhoid fever है।

  • यदि Agglutination Reaction दिखलाई नहीं पड़ता है तो Test Negative है जिसका मतलब है कि व्यक्ति को Typhoid fever नहीं है।


Slide Quantitative Test –

  1. सबसे पहले widal test kit के reagents को कुछ समय के लिए refrigerator से बाहर निकाल कर रखते है ताकि reagents room temperature पर आ जाए।
  2. अब दो सफेद colour की multicircle वाली slide लेते है और उसे cotton से साफ करते है।
  3. अब Micropipette की सहायता से 80µL, 40µL, 20µL, 10µL, 5µL Human serum स्लाईड के चार लाइनों में क्रमवत पहले circle से लेकर पाँचवें circle तक में लेते हैं।
  4. अब slide के पहले लाईन में S. Typhi O Antigen की एक एक बूँद क्रमवत 80µL, 40µL, 20µL, 10µL, 5µL में डालते है।
  5. अब slide के दूसरे लाईन में S. Typhi H Antigen की एक एक बूँद क्रमवत 80µL, 40µL, 20µL, 10µL, 5µL में डालते है।
  6. अब slide के तीसरे लाईन में S. Para Typhi AH Antigen की एक एक बूँद क्रमवत 80µL, 40µL, 20µL, 10µL, 5µL में डालते है।
  7. अब slide के चौथे लाईन में S. Para Typhi BH Antigen की एक एक बूँद क्रमवत 80µL, 40µL, 20µL, 10µL, 5µL में डालते है।
  8. अब स्लाइड के सभी circle को अलग अलग Applicator Sticks की सहायता से mix करते है और कुछ समय के बाद Agglutination Reaction check करते हैं।


Result –

Circle no.              1                              2                              3                              4                    5

Serum Vol.           80 µL                      40 µL                  20 µL                  10 µL                  5µL

Amount of Ag.     1drop                    1drop                    1drop                    1drop               1drop

Eq.Tube Titer       1:20                     1:40                        1:80                        1:160             1:320        



Test Tube Quantitative Test –

  1. सबसे पहले Master Solution तैयार करते है जिसके लिए 4 sets में 8 Kahn Tube (3×0.5ml) लेते हैं  जिसका मतलब है कि कुल 32 Test Tube लेते हैं और इन्हें 4 भागों में बाँट देते हैं और इन्हे मार्कर की सहायता से O,H,AH,BH के नाम से Label कर देते हैं।
  2. अब Micropipette की सहायता से पहले Test Tube मॆ 1.9ml और अन्य सभी Test Tube में 1ml Isotonic Saline या Normal Saline लेते हैं।
  3. अब पहले Test Tube मॆ 0.1ml Human Serum लेते हैं  और Micropipette की सहायता से अच्छे से Mix करते हैं और इसी पहले Test Tube मॆ से 1ml Solution निकाल कर दूसरे Test Tube मॆ डाल देते है और फिर उसे अच्छे से Mix करते हैं।
  4. अब दूसरे Test Tube मॆ से 1ml Solution निकाल कर तीसरे Test Tube मॆ डाल देते है और फिर उसे अच्छे से Mix करते हैं यह क्रम सातवें Test Tube तक चलता है और आखिरी में बचे Solution को फेंक दिया जाता हैं, इस प्रकार हमारा Master Solution तैयार हो जाता हैं।
  5. आखिरी के सभी आठवें नम्बर के Test Tube का प्रयोग Saline Control के रुप में करते है जिसमें 1ml Normal Saline डालते हैं।
  6. अब पहले sets के 1 से लेकर 8 तक के Test Tubes मॆ S. Typhi O Antigen की एक एक बूँद क्रमवत डालते है।
  7. अब दूसरे sets के 1 से लेकर 8 तक के Test Tubes मॆ S. Typhi H Antigen की एक एक बूँद क्रमवत डालते है।
  8. अब तीसरे sets के 1 से लेकर 8 तक के Test Tubes मॆ S. Para Typhi AH Antigen की एक एक बूँद क्रमवत डालते है।
  9. अब चौथे sets के 1 से लेकर 8 तक के Test Tubes मॆ S. Para Typhi BH Antigen की एक एक बूँद क्रमवत डालते है।
  10. अब सभी Test Tube को अच्छे से Mix करते हैं और कवर से ढककर लगभग 18 घंटों के लिये Room Temperature (37*C) रख देते है।
  11. अब सभी Test Tubes में हुए Agglutination Reaction को Observe करते है।


Result –

     Test Tube -        1       2       3        4           5          6            7

  Eq.Tube Titer - 1:20  1:40   1:80   1:160   1:320    1:640     1:1280

  1. यदि Test Tubes 1 में Agglutination Reaction है तो reading 1:20 होगी।
  2. यदि Test Tubes 2 में Agglutination Reaction है तो reading 1:40 होगी।
  3. यदि Test Tubes 3 में Agglutination Reaction है तो reading 1:80 होगी।
  4. यदि Test Tubes 4 में Agglutination Reaction है तो reading 1:160 होगी।
  5. यदि Test Tubes 5 में Agglutination Reaction है तो reading 1:320 होगी।
  6. यदि Test Tubes 6 में Agglutination Reaction है तो reading 1:640 होगी।
  7. यदि Test Tubes 7 में Agglutination Reaction है तो reading 1:1280 होगी।


Note:- (यदि 1 से लेकर 3 Test Tubes तक में ही Agglutination Reaction है यानि 1:80 Reading है या इससे भी कम है तो Test Negative है और यदि 4,5,6,7 Test Tubes में Agglutination Reaction है यानि 1:80 से अधिक Reading है तो Test Positive है।)




! Thank You !

Dear friends,
For comparative exam of UP NHM, CRPF Paramedical, Lab Technician, Lab Assistant and all govt. Exam for medical and Paramedical written exam, we are starts a MCQ'S Video on YouTube link given below click on the link and watch videos for your preparation.
Our you tube channel is GMEP with Sujeet Chaudhari

Give your Love and support and subscribe our channel I hope you liked it.


Sunday 23 April 2017

Blood Cross Match Techniques




Blood Cross match रक्त परिवहन (Blood Transfusion) के पहले की जाने वाली एक प्रक्रिया है। जिससे पता लगाया जाता है कि दाता का रक्त ग्राही को देने लायक है या नहीं जिसके लिए सबसे पहले दाता और ग्राही दोनों के Blood Group की जाँच की जाती है जब दोनों का ब्लड ग्रुप एक जैसा पाया जाता है (Ex- Donor’s blood group “A+” and Recipient’s blood group “A+”) तब इसके बाद ही ब्लड क्रास मैच की जाती है।     

Methods –
Cross Match कई Methods से किये जाते है जो निम्नलिखित है-
  1. By Slide method
  2. By Test Tube method
  3.  BY Evaluation Gel Method


Requirement –

  1. Glass Slides (for Slide Method)
  2. Test Tube (for Test Tube Method)
  3.  Gel Card (By Evaluation Gel Method)

  4. Normal saline
  5. Micropipette or plastic dropper
  6. Centrifuge
  7. Mixing sticks
  8. 3%-5% Prepared Cell Suspension
  9. Serum/Plasma
  10. MTS Diluent



Preparation of 3% -5% Cell Suspension –

  1. सबसे पहले दाता और ग्राही दोनों का रक्त EDTA और Plain Vial में ले लेते हैं।
  2. अब सभी Vial को Centrifuge की सपायता से 1min के लिए 1500 rpm पर Centrifuge कर लेते है।
  3. अब Plain Vial को सावधानी पूर्वक working table पर रख देते हैं और EDTA Vials में से Micropipette or plastic dropper  की सहायता से सारा Plasma निकाल कर फेंक देते है।
  4. अब इऩ EDTA Vials में 3 ml Normal saline मिलाकर अच्छे से मिक्स करते हैं और 1min के लिए 1500 rpm पर Centrifuge करते है जिसके बाद सारा Normal saline Vials में से निकाल कर फेंक देते है, यह प्रक्रिया 2 बार और करते है जिसके बाद हमारा 3% -5% Cell Suspension तैयार हो जाता है।


( नोट- 3% के लिए 3ml और 5% के लिए 5ml Normal saline का प्रयोग करते हैं। )

Procedures of Cross Matching -  
          
By Slide Method -

  1.  सबसे पहले एक साफ स्लाईड लेते है और स्लाईड मार्कर की सहायता से उसे 2 भाग में बाँटते हैं।
  2. पहले भाग को major तथा दूसरे भाग को Minor नाम देते है।
  3. अब major वाले भाग में Donor का 3-5% Cell Suspension की एक बूँद और Recipient के Serum एक बूँद को लेते हैं।
  4. अब Minor वाले भाग में Donor का 3-5% Cell Suspension की एक बूँद और Recipient के Serum एक बूँद को लेते हैं।
  5. अब Slide के कोनों की सहायता से या Plastic Mixing Sticks की सहायता से 1-2 min तक अच्छे से मिक्स करते और फिर उसमें Agglutination Reaction चेक करते हैँ।



Slide Method

Results –
  •  यदि Agglutination Reaction दिखलाई देता है तो Test Result Positive है और Blood donation के लिए Compatible नहीं है।
  • यदि Agglutination Reaction दिखलाई नहीं देता है तो Test Result Negative है और Blood donation के लिए Compatible है।

By Test Tube Method –

  1. सबसे पहले दो साफ Test Tube लेते है और मार्कर की सहायता से पहले Test Tube को major तथा दूसरे Test Tube को Minor नाम देते है।
  2. अब major वाले Test Tube में Donor का 3-5% Cell Suspension की एक बूँद और Recipient के Serum एक बूँद को लेते हैं।
  3. अब Minor वाले Test Tube में Donor का 3-5% Cell Suspension की एक बूँद और Recipient के Serum एक बूँद को लेते हैं।
  4. अब दोनों Test Tube में 2-2 बूँद AHG (Anti Human Globulin) mix कर देते हैं। 
  5. अब दोनों Test Tube को room tem. पर 20 - 30 min तक incubate करते है और अच्छे से मिक्स करके 1500 rpm पर 1 min के लिए Centrifuge करते है।
  6. इसके बाद उसमें Agglutination Reaction चेक करते हैँ।



Results –

  •  यदि Agglutination Reaction दिखलाई देता है तो Test Result Positive है और Blood donation के लिए Compatible नहीं है।
  • यदि Agglutination Reaction दिखलाई नहीं देता है तो Test Result Negative है और Blood donation के लिए Compatible है।


By Evaluation Gel Method –

  1. सबसे पहले एक साफ Test Tube लेते है और उसमें 1ml MTS Diluent Reagent डालते है।
  2. अब उसमें Micropipette की सहायता से 10 µL Donor का blood/  3-5% Cell Suspension  mix करते हैं।
  3. अब Test Tube में बने mixture से 50 µL solution लेकर Kit में बने कई tube में से 1 tube में डालते है।
  4. अब Kit में बने कई tube में से 1 tube  जिसमें 50 µL solution डाला था उसी में 25 µL Recipient  के Serum को मिला देते है और 10-20 min. के लिए Incubate करते है।
  5. इसके बाद Agglutination Reaction चेक कर लेते हैँ। 


 
Gel Method
Results –
  • यदि Tube में blood cell नीचे नहीं बैठती है और Agglutination Reaction दिखलाई देता है तो Test Result Positive है और Blood donation के लिए Compatible नहीं है।
  • यदि Tube में blood cell नीचे बैठ जाती है और Agglutination Reaction दिखलाई नहीं देता है तो Test Result Negative है और Blood donation के लिए Compatible है।

Results of Gel Method

! Thank you !



Tuesday 11 April 2017

Erythrocyte Sedimentation Rate (ESR) Test


लाल रक्त कोशिकाएं किस गति से नीचे बैठती हैं उसका पता लगाने के लिए ESR Test को करते हैं। ESR Test  करने की दो विधियां होती है।
    By Wintrob’s Method
    By Westergren’s Method


By Wintrobe’s Method :-

Requirement :-

  Wintrobe’s tube

Wintrobe's Tube

    Tube Stand
    
Wintrobe's Tube Stand


    Long Needle Syringe
        
Long Needle Syringes

    Whole Blood Sample
EDTA Vials (Whole Blood)

Procedure:-

 Ø  सबसे पहले एक साफ और स्टेरिलाइज Wintrobe tube लेते है।
 Ø  अब एक सूखे, साफ और स्टेरिलाइज लम्बे नीडल के सीरिंज में ब्लड भरते है।
 Ø  अब लम्बे नीडल के सीरिंज की सहायता से Wintrobe tube में ब्लड को 0 (जीरो) के निशान तक भरते है।
 Ø  इसके बाद ब्लड से भरे Wintrobe tube को 1 घण्टे के लिए ट्यूब स्टैण्ड में लगा देते है। 
 Ø  अब 1 घण्टे के बाद ESR की Reading Note लेते है।

Normal Value:-

  Ø  In Male          =       0 – 10 mm/hr.

  Ø  In Female      =       0 – 20 mm/hr.





By Westergren’s Method

Requirement:-

   Westergren’s Tube
      
Westergren's Tube 

   Tube Stand
Westergren's Tube Stand

      Rubber Bulb

  Whole Blood Sample

Procedure:-

 Ø  सबसे पहले एक साफ और स्टेरिलाइज Westergren’s Tube लेते है।
 Ø  अब सावधानीपूर्वक इसमें 0 mark तक ब्लड को भरते है।
 Øअब Westergren’s Tube पर लगे ब्लड को cotton से पोंछ लेते हैं।
 Ø  इसके बाद ब्लड से भरे Westergren’s Tube को 1 घण्टे के लिए ट्यूब स्टैण्ड में लगा देते है।
 Ø  अब 1 घण्टे के बाद ESR की Reading Note लेते है।

Normal Value:-

  Ø  In Male        (Under 50 years)           = 0 – 15 mm/hr
                          (Over 50 Years)             = 0 – 20 mm/hr
  Ø  In Female    (Under 50 years)           = 0 – 20 mm/hr
                 (Over 50 Years)              = 0 – 30 mm/hr

  Ø  In Children  ( New born)                   = 0 – 2 mm/hr
         (New born to Puberty)                    = 3 – 13 mm/hr

If ESR Level is Increased:-

  Anemia
   Inflammation
   Infections जिसमें – HIV, Tuberculosis, Acute viral hepatitis, Rheumatoid Arthritis, Bacterial Endocarditis आदि आते है।
   Pregnency 
   Some Kidney Disease
   Some Cancers जैसे Lymphoma and Multiple Myeloma.

उपरोक्त बीमारियों या conditions में ESR बहुत अधिक बढ़ जाता है। जैसे- 100 mm/hr

If ESR Level is Decreased:-

  Polycythemia
  Hyper viscosity
  Sickle Cell Anemia
  Leukemia
  Low Plasma Protein
  Congestive Heart Failure
  New Born Infants
  Dehydration

उपरोक्त बीमारियों या conditions में ESR बहुत कम जाता है। जैसे- 2 mm/hr



yadi aapko mera yah post achha laga ho to please apne comments, comments box me type karke jarur de And mujhse judne ke liye Mujhe Follow  kare.   

If you like my post so please give me your reaction as your own comments and to know about new posts follow me on Facebook and Google +



"Thank you"