Monday 18 November 2019

CBC Test (Complete Blood Count Test)




CBC एक नॉर्मल ब्लड टेस्ट है जिसका उपयोग शारीरिक स्वास्थ्य एवं अन्य बीमारियां जैसे एनीमिया, इंफेक्शन और ल्यूकेमिया आदि का पता लगाने के लिए किया जाता है।

इस टेस्ट में रक्त के विभिन्न तत्वों की जांच होती है जो निम्नवत है।
१) हीमोग्लोबिन
२) लाल रक्त कोशिका
३) श्वेत रक्त कोशिका
४) प्लेटलेट्स
आदि।

हमारा रक्त दो भागों से मिलकर बना होता है पहला भाग है द्रव, इसमें सिरम या प्लाज्मा होता है और दूसरा भाग है कोशिका, इसमें लाल रक्त कोशिका, श्वेत रक्त कोशिका एवं प्लेटलेट्स आते हैं।

श्वेत रक्त कोशिका में दो तरह की कोशिकाएं होती हैं-
१) granulocyte- इस प्रकार की कोशिका में छोटे-छोटे ग्रेन्यूल्स होते हैं। यह तीन प्रकार की होती है पहला है न्यूट्रोफिल, दूसरा है स्नोफिल, तीसरा है बेसोफिल ।

२) agranulocyte - इस प्रकार की कोशिका में कोई भी ग्रेन्यूल्स नहीं पाए जाते हैं। यह दो प्रकार की होती है पहला है लिमफोसाईट एवं दूसरा है मोनोसाइट।

सीबीसी के अंतर्गत आने वाले टेस्ट-

1) हिमोग्लोबिन- यह एक प्रकार की प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाई जाती है यह कोशिका को लाल रंग प्रदान करती है इसका काम ऑक्सीजन का परिवहन करना होता है इसके सामान्य वैल्यू है -
 स्त्रियों में - 12 - 14 gm/DL
पुरुषों में - 14 - 16 gm/DL
नवजात शिशुओं में - 16.5 - 19.5 gm/DL

2) Total Leukocyte Count (TLC) - इसी को श्वेत रक्त कोशिका भी कहते हैं इसका हमारे शरीर को रूप प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करना होता है।
इसकी नॉरमल वैल्यू 4000 से 10000 cells/cub.mm

3) Differential Leukocyte Count (DLC)- इसमें श्वेत रक्त कोशिका के दो प्रकार की कोशिका ग्रेन्यूलोसाइट एवं एग्रेन्यूलोसाइट आते हैं जो निम्नवत है -

A) Neutrophil - इसके न्यूक्लियस में कई लोब होते हैं और इसमें purple colour ke a granules होते हैं इसकी नार्मल रेंज 48 से 70 परसेंट होती है

B) Eosinophil - इसके nucleus में दो लोब होते हैं इसमें लाल रंग के granules होते हैं इसकी नार्मल रेंज 1 से 6 परसेंट होती है।

C) Basophil - इसकी nucleus 8 के आकार की होती है इसमें नीले कलर के granules होते है iski normal range 0 se 1 percent होती हैं।

D) Lymphocyte -  इसका न्यूक्लियस बड़े से आकार का होता है जो कोशिका का अधिकतर भाग घेरा रहता है। इसमें किसी भी प्रकार के ग्रेन्यूल्स नहीं होते हैं। इसकी नार्मल रेंज है 25 से 40 परसेंट।

E) Monocyte - इसका न्यूक्लियस बींस या किडनी के आकार का होता है इसमें भी किसी भी प्रकार का granules नहीं होता है। इसकी नार्मल रेंज 2 se 10 % होती है।

4 ) Total RBC count - यह लाल रक्त कोशिका होती है। जो ऑक्सीजन का परिवहन करती है। इस जांच से मनुष्य में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कितनी है यह पता चलता है।
इसकी नॉरमल वैल्यू है-
 4.0 - 6.0 million cell / cub mm होती है।

5) Platelet Count - इस जांच से मनुष्य में प्लेटलेट्स की संख्या का पता लगाया जाता हैं। यह रक्त का थक्का जमने में सहायता करता है।
इसकी नॉरमल वैल्यू -
1.5 - 4.5 lac cell/cubic mm होती है।

6) HCT( Hematocrit) - इसको PCV पैक सेल volume भी कहते हैं। इसकी नार्मल रेंज -  36 - 46 % है।

 7) MCV (Mean cell volume) - इसकी नार्मल रेंज- 80 -100 fl है।

8) MCH ( Mean corpus haemoglobin) - इसकी नार्मल रेंज - 27 - 32 pg है।

9) MCHC ( Mean corpus haemoglobin concentration) - इसकी नार्मल रेंज - 32 -35 g/dl है।


10) RDW (Red cell distribution width) - इसकी नार्मल रेंज - 11.5 - 14.5 है।

ऊपर दी गई समस्त जांचें सीबीसी में किए जाते हैं।
ब्लड में उपस्थित कोशिकाये 


पहले सीबीसी की जांच मैनुअल की जाती थी जिसमें बहुत ज्यादा समय और बहुत सारे सामान और केमिकल लगते थे परंतु अब सीबीसी की जांच आधुनिक मशीनों सीबीसी एनालाइजरों द्वारा की जाती है जिससे समय की और काफी सारे सामानों की बचत होती है और रिपोर्ट भी जल्दी तैयार कर ली जाती है।
CBC Analyzer.


Note - अलग अलग Lab के अलग अलग normal range होते हैं। जिससे ऊपर दिए गए वैल्यू में हल्का फुल्का अन्तर हो सकता है।

                             
                                  धन्यवाद।